फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से लिया बूथों का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से लिया बूथों का फीडबैक
विज्ञापन

राजनीतिक गणित में दिनभर कार्यकर्ताओं संग व्यस्त रहे प्रत्याशी
आराम की जगह कार्यकर्ताओं से साथ मिलकर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से पोलिंग बूथों की पूरी फीडबैक ली। मतदान केंद्र स्तर पर पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों को बूथ का पूरा ब्यौरा दिया। दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। प्रत्याशी व कार्यकर्ता जीत के जादुई आंकड़े को मिलाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

वीरवार को जिला कुल्लू की बंजार, आनी, मनाली और कुल्लू विधानसभा के लिए मतदान हुआ। शनिवार को कुल्लू के ढालपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भी सुबह से कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। जो दोपहर तक चलता रहा। दोपहर बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुंदर सिंह ठाकुर ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त करवाया कि चुनावों में पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। इधर, कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह को भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पोलिंग बूथ का हिसाब किताब दिया। वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ली। इधर, मनाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा को भी कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथों की रिपोर्ट दी। बंजार से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह दिनभर घर में रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बैठक कर हर बूथ की रिपोर्ट पेश की। जिस पर मंथन हुआ। बंजार से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और बूथ स्तर हुए मतदान का जायजा लिया। हालांकि विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशियों को दिए गए आंकड़े कितने सही है, इस बात का पता तो आने वाले 18 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान ही चल पाएगा। बरहाल मतदान के बाद अब लोगों को कौन प्रत्याशी जीतेगा इसको लेकर चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें