फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां को घर पहुंचाने में लगाई 56 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां को घर पहुंचाने में लगाईं 56 बसें
विज्ञापन

जिला के करीब दो दर्जन ग्रामीण रूट रहे प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विस चुनावों के समापन के बाद भी जिला कुल्लू के करीब दो दर्जन निगम के रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगे करीब 3800 कर्मचारियों को चुनाव खत्म होने के बाद उनके घर पहुंचाया गया। इसके लिए एचआरटीसी की 56 बसों को लगाया गया है। वहीं निगम के पास पर्याप्त बसों के अभाव से ग्रामीण रूटों पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि लंबे रूटों पर नियमित रूप से बसें चलाई गईं लेकिन घाटी के रूट प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

सुबह और दिन के समय कर्मचारियों को ले जाने में लगी बसों के कारण शानिवार के दिन भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को टैक्सियों में ही सफर करना पड़ा तो कहीं मीलों पैदल चलकर गंतव्य पहुंचना पड़ा। घाटी के मणिकण, लगवैली, खराहल, बंजार, सैंज तथा ऊझी घाटी के लोगों को परेशान होना पड़ा। चुनाव ड्यूटी में निगम की 56 बसों को लगाया गया है। इसमें 19 बसों को कुल्लू विस में,16 बंजार और इतनी ही बसों को मनाली विस में लगाया गया। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम योगराज ठाकुर ने कहा कि चुनावों के चलते जिला में पांच दिनों तक दो दर्जन रूटों पर असर पड़ा है। शनिवार शाम से सेवा नियमित शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें