फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली के लिए 50 फीसदी ऑन लाइन बुकिंग

विज्ञापन
मनाली में पहुंचे सैलानी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा सीजन में मनाली का पर्यटन कारोबार नहीं चलने से अब पर्यटन व्यवसायियों की उम्मीदें दिवाली पर्व पर टिकी हैं। इसके लिए एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार को गति देने मेें नाकाम रहा है। इसके बाद से घाटी के टूरिस्ट प्वाइंट सूने पड़ गए हैं।
विज्ञापन

अब दिवाली के सैर सपाटे के लिए एडवांस बुकिंग आने से पर्यटन नगरी मनाली के व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं। हिमाचल पर्यटन निगम के साथ मनाली और कुल्लू के बड़े होटलों में इन दिनों एडवांस बुकिंग हो रही है। दो-तीन दिनों से बुकिंग में तेजी आई है और दिवाली तक इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक इस साल दशहरा सीजन गत साल के मुकाबले 40 फीसदी कम पर्यटक मनाली पहुंचे। उम्मीद से भी कम पर्यटकों के आने से कारोबारियों में निराशा का माहौल है।
कारोबारी मनोज, विवेक तथा विक्रांत के अनुसार दशहरा में कामकाज ठप ही रहा है। जिस तरह से उन्होंने तैयारियां रखीं उसके मुताबिक पर्यटक नहीं आए। अब दिवाली के लिए सबसे अधिक बुकिंग राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाण से आ रही है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर के अनुसार दिवाली के लिए पर्यटन नगरी मनाली के होटलों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल दशहरा सीजन कोई रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। दिवाली के लिए 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें