फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को हक दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा अभियान

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आजकल कई अभियान चलाए गए हैं। लेकिन अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम अपराजिता महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। यह अभियान महिलाओं को उनका हक दिलाने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त यूनुस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते अटल सदन में मंगलवार को अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रही। कार्यक्रम में कॉलेज, पंचायत, विभिन्न महिला मंडलों की करीब 176 महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया। उपायुक्त ने कहा कि महिलाएं वर्तमान में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़कर यह साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। महिलाओं को उनका सम्मान और हक दिलाने के लिए ऐसी मुहिम चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी महिलाओं से चुनाव में मतदान करने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। नशे की चपेट में न केवल लड़के, बल्कि लड़कियां भी आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अपने घर परिवार को नशे से बचाने में महिलाओं का सबसे अधिक योगदान हो सकता है। बशर्ते कि वह अपनी जिम्मेदारी समझे। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं को भी अब अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। जब वह ऐसा करेगी तभी उनको हक दिलाया जा सकेगा। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की प्राचार्य प्रो. वंदना वैद्य, मीना चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें