फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सप्ताह कार्यक्रम भूला नेहरू केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को लागू करने में नेहरू युवा केंद्र नाकाम साबित हो रहा है। नेहरू युवा केंद्र 12 से 19 जनवरी तक देशभर में चल रहे युवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन भूल गया। हालांकि कागजी औपचारिकताएं भर निभाने के लिए 12 जनवरी को तोद घाटी के कोलंग गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

कायदे से युवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के रिसोर्स पर्सन के जरिए लोगों को केंद्र सरकार की युवा स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी तथा युवाओं में क्षमताओं का निर्माण कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को नेहरू युवा केंद्र गंभीरता से नहीं ले रहा है। युवा सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभाग ने जिला प्रशासन से पत्राचार तक नहीं किया। यंग डुग्पा एसोसिएशन के अध्यक्ष जंगपो ने कहा उनकी संस्था कई सालों से युवा सप्ताह के आयोजन में भागीदारी निभाते आ रहे हैं। लेकिन इस बार विभाग की ओर से इस संदर्भ में एसोसिएशन को कोई जानकारी नहीं दी गई। शकंडस क्लब यूरनाथ के प्रधान छिमेद ने कहा कि युवा सप्ताह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके तहत युवाओं को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन इस बार विभाग की संवेदनहीनता के कारण इस कार्यक्रम में युवाओं को भाग लेने का मौका नहीं मिल सका। उधर, कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने कहा कि युवा सप्ताह कार्यक्रम में युवा क्षमता का निर्माण कर उनमें नेतृृत्व की भावना का विकास करना होता है। कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रशासन को इस कार्यक्रम आयोजन में सहयोग के लिए कोई पत्र नहीं मिला। उधर, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ. लाल सिंह का कहना है कि विभाग में महज चतुर्थ श्रेणी कर्मी तैनात हैं। घाटी में दूरसंचार नेटवर्क सुचारु नहीं होने से क्लबों को समय पर कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें