फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील, हाजिरी रजिस्टर में पाई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने सरकारी स्कूलों में अनियमितताओं पर शिकंजा कस दिया है। निरीक्षण विंग ने नग्गर खंड के तहत आने वाले दो माध्यमिक व तीन प्राइमरी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों के मिड-डे मील व हाजिरी रजिस्टर में खामियां पाई गई। निरीक्षण विंग उपनिदेशक ने इन खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। स्कूलों में अचानक टीम की दबिश से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षण विंग की टीम सबसे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यासर पहुंची। यहां 10.45 तक बच्चों की हाजिरी ही नहीं लगी थी। इस विषय को लेकर इंचार्ज सही उत्तर नहीं दे सके। मिड-डे मील में कुछ खामियां पाई गई। प्राइमरी स्कूल ब्यासर में व्यवस्था सामान्य पाई गई। दोपहर एक बजे निरीक्षण दल प्राइमरी स्कूल जल्हौरा पहुंचा। पाया गया कि दो दिनों से कुछ विद्यार्थियों की हाजिरी नहीं लगाई है। इसको लेकर कार्यरत अध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। स्कूल में चालू सत्र का टाइम टेबल भी नहीं था। मिड-डे मील रिकॉर्ड ठीक न होने के कारण इसकी रिपोर्ट तैयार की गई। निरीक्षण दल ने प्राइमरी व माध्यमिक पाठशाला शिल्लीहार का भी निरीक्षण किया। माध्यमिक पाठशाला शिल्लीहार में बच्चों का स्तर बहुत निम्न पाया गया। दोनों स्कूलों को मिड-डे मील गुणवत्ता सुधारने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बीएस ठाकुर ने कहा कि पांच स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील व हाजिरी रजिस्टर में त्रुटियां पाई। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि उक्त स्कूलों का एक बार फिर से दौरा कर व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें