फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में ढालपुर स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर के खेल मैदान में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके चलते आयोजित हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने विजेताओं व अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

बास्केटबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर की टीम पहले, कुल्लू साइंस स्कूल दूसरे, हॉकी में बेंगा ब्याज प्रथम, रूद्रा टीम द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबाल में महाविद्यालय कुल्लू की टीम पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। 3000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में ब्यास देव ने पहला, सुनील ने दूसरा, जबकि 400 मीटर छात्रा वर्ग में स्वाति ठाकुर पहले, रीता दूसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग की 800 मीटर रेस में यशवंत पहले, सुमित दूसरे स्थान पर रहे। सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उधर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा ने बच्चों को खेलों के प्रति जानकारी दी। इसके बाद स्कूल में विभिन्न खेल गतिविधियां करवाई गई। इस दौरान शारीरिक शिक्षक हरदेव सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, पतलीकूहल स्थित रॉकवेले कान्वेंट स्कूल में भी खेल दिवस की धूम रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने खो-खो, नींबू रेस, बैडमिंटन, हाई जंप आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इसमें शहीन, सेजल, रिशिता, रिगजंग, वैशाली आदि ने शानदार खेल दिखाया। रॉकवेले कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक एवं वॉलीबाल एसोसिएशन की वरिष्ठ उप प्रधान वर्षा ठाकुर ने कहा कि खेल दिवस पर बच्चों को खेलों का महत्व बताया गया। उधर, दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। स्कूल के प्रिंसिपल अविन्दर सिंह बाली ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जीवनी व उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होता है। स्कूल निदेशक कविता सुखराम नेगी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें