फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार से लेकर लाहौल तक बंद रहे बाजार

विज्ञापन
कुल्लू बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार/मनाली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बंजार से लेकर लाहौल तक बाजार बंद रहे। अटल के निधन पर देवभूमि कुल्लू व लाहौल घाटी शोक में डूबी है। ऐसे में शुक्रवार को जिलाभर में जगह-जगह शोक सभा का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। व्यापारियों ने भी कारोबार बंद रखकर टीवी में उनके अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट लिए।
विज्ञापन

कुल्लू शहर में सुबह से करीब 90 फीसदी दुकानों में ताले ही नहीं खुले। कुछ लोगों ने दुकानें सजाकर अपनी दुकानदारी शुरू कर दी। इसके बाद लोअर ढालपुर समेत सभी दुकानों को बंद किया गया। बंद के चलते पूरे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के रामशिला, अखाड़ा बाजार, सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, भुंतर, शमशी के बाजार दिनभर बंद रहे। सैंज के बाजार में भी दुकानें बंद रही। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि बाजार बंद में व्यापारियों ने सहयोग किया। बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इधर, बंजार उपमंडल में भी व्यापार मंडल बंजार के आह्वान पर व्यापारियों की ओर से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। व्यापार मंडल बंजार के प्रधान मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को कुल्लू जिला से बहुत लगाव था। उनकी कमी देशवासियों को खलती रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पर्यटन नगरी मनाली के बाजार भी बंद रहे। चहल-पहल से भरी मनाली की सड़कें शुक्रवार को सुनसान रही। व्यापार मंडल के उप प्रधान अजय अबरोल ने कहा कि अटल के निधन से मनाली की जनता दुखी है। मनाली बाजार शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रहा। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग भी मनाली पहुंचे। नगर परिषद के पार्षद और पूर्व वाइस चेयरमैन चमन कपूर ने कहा कि पूरे मनाली सहित समूची घाटी में अटल के निधन से शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें