स्वार। बारिश से स्वार नगर की गलियों में पानी भर गया। नाले नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जलभराव की स्थिति से जूझ रहे नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार की प्रात:से ही आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद हवा के संग हुई बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं बारिश से नगर के कई मोहल्लों में लोगों को जल भराव की स्थिति से जूझना पड़ा ।नाले चौक होने के कारण नाले नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। ज्यादातर जल भराव की समस्या मोहल्ला चक स्वार, मुख्य बाजार,नई बस्ती,सैनी मोहल्ला,पंजाबी कालोनी के लोगों को जूझना पड़ा । वहीं कई दुकानों में पानी घुस जाने के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा ।खंड विकास कार्यालय, तहसील,सीएचसी परिसर में जलभराव की वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ी। वही ग्रामीण क्षेत्र नरपतनगर में भी बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया।गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया ।जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि नगर में नाले नालियों की साफ सफाई का कार्य चल रहा है ठेकेदार को शीघ्र सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।