फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निवारण समिति के सदस्यों में एक मृतक का नाम भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। शिकायत निवारण समिति जिला कुल्लू के गठन में कई खामियां सामने आई हैं। सरकार ने शिकायत निवारण समिति का गठन कर दिया है। इसमें जिला कुल्लू के 23 गैर सरकारी लोगों को शामिल किया है। प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन की लापरवाही से समिति में मृतक व्यक्ति का नाम अधिसूचना में होने से चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले हुई व्यक्ति की मौत के बावजूद कुल्लू जिला शिकायत निवारण समिति में उसका नाम शामिल किया गया है। मनाली भाजपा मंडल के एक मृतक कार्यकर्ता का नाम समिति में आने से हर कोई हैरान है। लोग सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार ने पत्र संख्या आरपीजी-डी (4)-12/2018-कुल्लू 12 जून को नियुक्ति के संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। मृतक कार्यकर्ता का नाम अधिसूचना में होने से भाजपा पदाधिकारियों की आमजन में फजीहत हो रही है। ऐसे में इसका गलती का ठीकरा एक दूसरे के सिर फोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया में भी इसे ट्रोल किया जा रहा है। उधर, मनाली भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति का नाम सरकार को पहले भेजा गया था। इस बीच उनकी अचानक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वन मंत्री गोविंद सिंह से सलाह मशवरा कर मृतक की जगह नए नाम का चयन कर सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें