फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यास नदी पर बनेगा 150 मीटर रनवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रथम चरण में भुंतर हवाई अड्डे को करीब 300 मीटर तक बनाया जाएगा। इसका आधा हिस्सा 150 मीटर रनवेे ब्यास नदी पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक छोर से ब्यास नदी के रुख को बदला जाएगा। दूसरे चरण में 360 मीटर का निर्माण होगा।
प्रशासन के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका पूरा खाका तैयार कर दिया है। करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से भुंतर एयरपोर्ट में रनवे 660 मीटर और बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में भुंतर एयरपोर्ट का रनवे मात्र 1052 मीटर है। लेकिन रनवे बढ़ाने को लेकर यहां जगह नहीं होने से ब्यास नदी का रुख बदला जाएगा। इसमें 660 मीटर और बढ़ाया जाने की योजना है। प्रथम चरण में 300 मीटर को बढ़ाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया अब तेज हो गई है। रनवे को कैसे और किस तरह से बढ़ाया जाना है इसका पूरा प्रपोजल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिला प्रशासन को दे दिया है। इससे पहले जिला प्रशासन, राजस्व, आईपीएच व अन्य विशेषज्ञों की टीम ने यहां सर्वेक्षण किया था। इसके अलावा एयरपोर्ट विस्तार को लेकर आईआईटी रूड़की की टीम पहले ही सर्वे कर चुकी है। रनवे के विस्तारीकरण से जहां हवाई जहाज सुरक्षित होकर लैंडिंग कर सकेगा, वहीं यहां बड़े जहाजों के उतरने की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को भेजा मामला : यूनुस
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के रनवे के विस्तरीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर मामला सरकार को भेज दिया है। इसमें 300 मीटर के दायरे में आने वाली सरकारी व निजी भूमि के स्थानांतरण को लेकर प्रक्रिया पूरी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें