फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे में ही उखड़ गई न्यूली-निहारनी सड़क में की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दस घंटे में उखड़ गई न्यूली
विज्ञापन

निहारनी सड़क पर की टारिंग
एचपीपीसीएल करवा रहा है सड़क पर टारिंग का काम
ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की न्यूली-निहारनी सड़क की टारिंग मात्र दस घंटे में ही उखड़ गई है। जिससे सड़क की टारिंग में इस्तेमाल की जा रही सामग्री पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। घाटी के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क टारिंग में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सियुंड से निहारनी सड़क तक टारिंग का मुद्दा लंबे समय से गरमाया हुआ है। टारिंग के लिए कई प्रदर्शन किए जा चुके हैं।
जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद परियोजना ने इस सड़क पर टारिंग करने का फैसला लिया था लेकिन टारिंग कार्य करने के मात्र दस घंटे में ही यह सड़क उखड़ गई। जिस पर जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों में आक्रोश है। सियुंड से निहारनी तक दो चरणों में टारिंग कार्य किया जाना है। जिसमें प्रथम चरण में निहारनी से न्यूली और द्वितीय चरण न्यूली से सियुंड तक टारिंग की जाएगी लेकिन टारिंग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। सियुंड से निहारनी सड़क पांच पंचायतों को सैंज से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देउरीधार पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान भगत राम, गाड़ापारली पंचायत प्रधान भाग सिंह, शांघड़ पंचायत प्रधान सवित्रा देवी, उपप्रधान लेद राम, सुचैहण पंचायत प्रधान रेवती राम, शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, इंटक प्रधान प्रकाश चंद, रीना देवी, शेर सिंह, दुनी सिंह, लाल चंद, बिहारी लाल, रमेश कुमार, खेमराज, उदय राम, पूने राम, राजकुमार, किशोरी लाल, किशन चंद, भाग चंद, प्रमोद कुमार, लीलाधर, उत्तम चंद, केहर सिंह, राजेश कुमार, सन्नी सोहल, वीर सिंह, खेेले राम, हरी राम, ध्यान सिंह और नरोत्तम लाल ने कहा कि मात्र दस घंटों में ही टारिंग उखड़ना परियोजना प्रबंधन व ठेकेदार की लापरवाही दर्शा रहा है। टारिंग उखड़ना से स्पष्ट हो रहा है कि टारिंग कार्य में घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। टारिंग की गुणवत्ता सही सुनिश्चित की जाए और सही तरीके से टारिंग की जाए। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने कहा कि टारिंग को लेकर लापरवाही को कत्तई सहन नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा ही रवैया रहा तो पंचायत प्रतिनिधियों संग सड़कों पर उतर कर परियोजना का कार्य बंद करवाया जाएगा। इधर, एचपीपीसीएल के अधिशाषी अभियंता सुरेश ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। ठेकेदार को खराब जगहों में दोबारा काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें