फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में सर्दियों के लिए खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)।
लाहौल में सर्दियों के दौरान आने वाली विपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी देवा सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी प्रबंधों को लेकर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने बताया कि जिले में सर्दियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

पीडीएस के तहत उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से करवा दी गई है। एलपीजी गैस तथा जलाने के लिए लकड़ियों का वितरण कर दिया गया है। इनका पर्याप्त भंडारण भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को सर्दियों के दौरान दूरसंचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी आपदा के समय में दूरसंचार सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करवाने के लिए विद्युत बोर्ड और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देेश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं दवाइयों, लकड़ी, गैस सिलेंडर तथा राशन का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है। आपदा से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बर्फबारी के दौरान घाटी के भीतर की सड़कों को बहाल रखने के लिए 94-बीआरओ के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। बैठक मेें उपमंडल अधिकारी नागरिक केलांग कुलबीर सिंह राणा, उपमंडल अधिकारी नागरिक उदयपुर सुनील वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें