फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी सवारियों को चलना होगा पांच किलोमीटर पैदल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा नहीं चलेगी बसें
विज्ञापन

एचआरटीसी का फैसला, सोझा तक ही भेजी जाएगी बस
बर्फ के कारण स्किड हो रहे वाहन, सवारियों की सुरक्षा का दिया हवाला
.......

अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
जलोड़ी दर्रा पर बर्फ की परत मात्र दो सेंटीमीटर है लेकिन एचआरटीसी सवारियों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। ऐसे में जलोड़ी दर्रा होकर आवाजाही करने वाले लोगों को पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ेगा। कड़ाके की ठंड से सड़क पर बर्फ और पानी जमने से यहां वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते निगम अभी सोझा से आगे अपनी बसों को नहीं भेज रहा है। सोमवार को भी जिला मुख्यालय से चलने वाली निगम की करीब आधा दर्जन बस सेवा को जलोड़ी दर्रा से पांच किलोमीटर पीछे सोझा तक भेजा गया। गत दिनों सोझा के पास एक वाहन के सड़क से स्किड होने के कारण छह लोग घायल हो गए। साथ ही यहां एक निजी बस बाल बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इसी के चलते निगम ने जलोड़ी दर्रा होकर बसों को न चलाने की निर्णय लिया है। निगम मौसम को भांपकर ही कुल्लू-रामपुर, कुल्लू,-बागीपुल, कुल्लू-जाओं, कुल्लू-दलाश तथा कुल्लू-आनी बस सेवा को दर्रा के पार शुरू करेगा। कुछ लोग पैदल ही जलोड़ी दर्रा को पार कर रहे हैं। एनएच विंग के सहायक अभियंता अनिल राणा ने कहा कि सोझा से जलोड़ी दर्रा तक सड़क पर ताजा टारिंग की है। ऐसे में यहां बर्फ पड़ने से वाहनों के स्किड होने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन


आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि वह सवारियों के साथ किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। फिलहाल निगम जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाली बसों को सोझा तक चला रहा है। निगम मौसम और सड़क की स्थिति को भांप कर ही बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें