फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पानी और खाद्य सामग्री के 13 सैंपल भरे

Thu, 20 Aug 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। बाड़ी प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील की खीर खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुल 13 सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खीर में इस्तेमाल की गई सामग्री के पांच सैंपल लिए गए हैं, जबकि जल शक्ति विभाग ने पानी के पांच और स्वास्थ्य विभाग ने तीन सैंपल लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खीर में इस्तेमाल किसी खाद्य सामग्री में गड़बड़ी थी या नहीं।
वहीं, बच्चों के बीमार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। पुलिस की निगरानी में सीएचसी पतलीकूहल की टीम ने बच्चों के स्टूल, यूरिन और उल्टी के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

गांवों में आशा वर्करों ने संभाला मोर्चा
सीएमओ कुल्लू डॉ. रणजीत ठाकुर ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बाड़ी और आसपास के गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। आशा वर्करों को सक्रिय किया गया है और गांवों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दवाई के डिपो खोले गए हैं। हेल्थ एजुकेटर और आशा वर्करों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। गांवों में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें