फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ में भूस्खलन, नौ घंटे थमी आवाजाही

विज्ञापन
म​णिकर्ण-बरशैणी रोड़ पर घटीगढ़ में भुस्खलन से बंद मार्ग पर पैदल पार करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भूस्खलन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मंगलवार रात हुई भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने से मार्ग करीब नौ घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर पैदल आर-पार होना पड़ा। वहीं, फल और सब्जियों से लदे वाहन भी मार्ग में फंसे रहे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को ही मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया लेकिन करीब पूर्वाह्न 11 बजे पहाड़ी से दोबारा मलबा और पत्थर गिरने लगे, जिससे मार्ग फिर बंद हो गया।
मौसम साफ होने के बाद विभाग ने दोबारा मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। दोपहर करीब 2 बजे मार्ग को फिर से यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

फल-सब्जी सीजन में बढ़ी चिंता
क्षेत्र के बुधराम, मीना कुमारी और मान सिंह ठाकुर ने कहा कि घटीगढ़ के पास बार-बार मार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। घाटी में सेब और अन्य फल-सब्जियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मंडियों तक उपज पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। लोगों को वाहन से सफर करने के साथ पैदल गुजरते समय भी हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि घटीगढ़ के संवेदनशील हिस्से के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को जान जोखिम में डालकर मार्ग पार न करना पड़े।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने बताया कि विभाग मार्ग को बहाल करने का कार्य कर रहा है। साथ ही इस स्थान पर आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध करवाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें