फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को करवाएंगे ट्रेकिंग, गाइड का कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला पर्यटन विभाग कुल्लू के बेरोजगार युवाओं के लिए ट्रेकिंग, गाइड कोर्स का शिविर आयोजित करेगा। पर्यटन विभाग इस शिविर को नेचर एंड लाइफ सेवर एसोसिएशन कुल्लू के सौजन्य से करवा रहा है। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के इच्छुक युवाओं के लिए इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन

26 मार्च से आठ अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में अनुसूचित जाति के 50 और सामान्य वर्ग के 13 युवक-युवतियों को 14 दिन का ट्रेकिंग गाइड कोर्स करवाया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और जाति प्रमाणपत्र के साथ शिक्षा प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए युवक-युवतियां 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि कोर्स के दौरान युवा प्रतिभागियों को रहने, खाने और प्राथमिक उपचार की सुविधा संस्थान की ओर से प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित 63 युवक व युवतियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें