अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के साथ लगते काहू धार में एक फॉर्म हाउस में आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया है। जानकारी के अनुसार काकूधार निवासी राजिंदर सिंह पठानिया के घर के साथ लगते उनके फॉर्म हाउस में आग लग गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब चार बजे फॉर्म हाउस में भड़की आग से अफरातफरी मच गई।
फॉर्म हाउस के एक कमरे में घास रखा गया था, जिसमें आग लगी। फॉर्म हाउस से आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सभी लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग से गांव को भी नुकसान हो सकता था। स्थानीय ग्रामवासी कमल जसरोटिया, मीना पठानिया, रीता पठानिया, मंजू, नाथूरामने कहा कि गांव के लिए सड़क नहीं होने से यहां अग्निशमन का पहुंचना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।