फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीटैक्सी से कुल्लू-मनाली पहुंच सकेंगे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बजट में इसी साल में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से भुंतर के लिए हेलीटैक्सी शुरू करने की घोषणा की है। जिससे कुल्लू-मनाली घूमने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। इसे जहां पर्यटकों को कुल्लू-मनाली पहुंचना सुखद होगा वहीं हेलीटैक्सी सेवा से घाटी के पर्यटन को भी बढ़ाया मिलेगा। इस निर्णय से घाटी केे पर्यटन कारोबारियों ने खुशी जताई है। इसके अलावा बजट में बंजार के तहत आने वाली लारजी झील में भी जल परिवहन तथा जल क्रीड़ा शुरू करने की घोषणा की है। वाटर स्पोर्ट्स के तहत बंजार घाटी में पर्यटन को गति मिलेगी। हालांकि लारजी झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग सालों से चल रही थी। जिला वासी जगदीश, राजू, प्रेम सिंह, ध्यान सिंह, चुनी लाल, प्रताप सिंह, युव राज, मोहर ठाकुर, तिलक तथा संजय ने कहा कि हेलीटैक्सी से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को लाभ मिलेगा और कम समय में सैलानी शिमला से कुल्लू-मनाली और रोहतांग का सैर सपाटा कर सकेंगे।
विज्ञापन


फेसीलिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे आकर्षक
विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को देश और दुनिया के सैलानियों के लिए आकर्षित करने के लिए बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके इलावा लाहौल-स्पीति की चंद्रताल झील में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निर्माणाधीन फेसीलिटेशन सेंटर को आकर्षक बनाने की घोषणा प्रदेश सरकार ने अपने बजट में की है।

दलाश में खुलेगा बहुतकनीकी संस्थान
कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के दलाश में बहुतकनीकी संस्थान खोलने का एलान किया है। जिससे बाह्य सराज के विद्यार्थियों को अब बहुतकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसका लाभ सीमांत लगते जिला मंडी और शिमला जिला के छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें