फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में हिमस्खलन का खतरा बढा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार। ताजा बर्फ से बंद हुआ कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-21 बड़े वाहनों के लिए खुल गया है। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग अभी भी बंद चल रहा है। साथ ही औट-आनी-सैंज एनएच-305 समेत घाटी में तीन दर्जन से अधिक सड़कें बंद हैं और उन्हें बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। लोग बर्फ पिघलाकर गुजारा करने को विवश हैं। जिला कुल्लू की मुहान पंचायत में ठंड से जाम लाइन के कारण दस दिनों से पानी नहीं है। ऐसे में पकरेड़ गांव में चल रहे शादी समारोह में रविवार को बर्फ को पिघलाकर बारातियों के लिए धाम बनाई गई।
विज्ञापन

हिमपात से सैकड़ों पेयजल योजनाएं जाम हो गई हैं। मौसम खुलने से ऊझी घाटी और जलोड़ी दर्रा में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिला के ग्रामीणों इलाकों के लेकर पहाड़ियां तीन से पांच फीट बर्फ से लकदक हैं। जिला मुख्यालय से अलग-थलग पड़े बाह्य सराज की 58 पंचायतों के लोग चार फीट बर्फ में जलोड़ी दर्रा को पैदल आर पार कर रहे हैं। दर्रा में पड़ी भारी बर्फबारी के चलते इसे बहाल करना एनएच अथॉरिटी के लिए आसान नहीं है। ग्रामीण लीला प्रसाद, ज्ञान चंद, श्याम लाल, बेली राम, विपन कुमार, लोतम राम, संतोष, दीपक, ध्यान चंद, महेंद्र, डोला राम, लाल सिंह, चंद्र किशोर, प्रकाश चंद तथा स्वरूप कुमार, पुने राम ने कहा कि गांव में दस दिनों से पानी नहीं है। उनके गांव को जोड़ी गई पेयजल की स्कीम जाम हो गई है। आईपीएच विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन विभाग ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। उधर, रविवार दोपहर तक कुल्लू, बंजार तथा लाहौल की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी होने की सूचना है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क, पानी व बिजली की समस्याओं को जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें