फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में भनारा महिला मंडल ने मारी बाजी

विज्ञापन
रस्साकशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। विंटर कार्निवाल में महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रस्साकशी में 12 महिला मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मुकाबला शक्ति महिला मंडल भनारा और बनोगी महिला मंडल के बीच हुआ।
शक्ति महिला मंडल भनारा ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला नीलकंठ महिला मंडल 17 मील और शिव शक्ति महिला मंडल सियाल के बीच हुआ। इसमें सियाल के महिला मंडल जीता। तीसरा मुकाबला मां दुर्गा महिला मंडल मनाली और लक्ष्मी महिला मंडल थेराबाई के बीच हुआ, जिसमें मां दुर्गा महिला ने थेराबाई टीम को शिकस्त दी। चौथा मुकाबला सवेरा महिला मंडल बरशैई और गायत्री महिला मंडल नथान सेरी के बीच हुआ। गायत्री महिला मंडल नथान सेरी प्रथम रहा। पांचवां मुकाबला शिव शक्ति महिला मंडल सरसेई और भंडार महिला मंडल वलसारी के मध्य हुआ, जिसमें भंडार महिला मंडल विजेता रहा। मनु महिला मंडल मनाली गांव और दुर्गा महिला मंडल बैंची के मध्य हुए मुकाबले में मनु महिला मंडल मनाली गांव की महिलाएं जीती। महिलाओं की रस्साकशी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु हिंडिबा युवा क्लब रहा विजेता
कार्निवाल में पहली बार युवक मंडलों के बीच वॉलीबाल का आयोजन किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मनु हिंडिबा युवा क्लब का दबदबा रहा। करजां युवा क्लब ने दूसरा और मनु संयासी युवा क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें