फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहरक्षक चालकों के चार पद भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गृहरक्षा सातवीं वाहिनी कुल्लू के अधीन गृहरक्षा 7/8 कंपनी केलांग, लाहौल-स्पीति में एक और कुल्लू में पुरुष/महिला गृहरक्षक स्वयंसेवक चालकों के तीन पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 3 से 5 नवंबर तक गृहरक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। ग्राउंड टेस्ट व ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को 50 अंकों की लिखित परीक्षा 30 मिनट की होगी। इसमें परीक्षा का स्तर यातायात नियम/यातायात चिन्ह और सामान्य ज्ञान हिमाचल प्रदेश स्तर का होगा। उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चुना जाएगा। आवेदक की आयु 1-1-2018 को 18 से 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। उम्मीदवार कुल्लू व लाहौल-स्पीति का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ आवेदक को अपने साथ पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो, शिक्षा प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रमाणपत्र के साथ स्थायी प्रमाणपत्र लाना होगा। भर्ती के लिए आवेदन पत्र कंपनी कार्यालय से 12 अक्तूबर से प्राप्त कर 27 अक्तूबर तक कंपनी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। गृहरक्षा आदेशक निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि गृहरक्षक चालकों के कुल चार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी। आवेदन के पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें