फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंज घाटी के दो गांवों में पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज घाटी के दो गांवों में पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन

रियाहड़ा और थुआरी में तीन सप्ताह से नहीं पानी
ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। घाटी के तहत आने वाले रियाहड़ा और थुआरी गांव में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। तीन सप्ताह से इन गांवों में आईपीएच की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इससे ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत कर कई किलोमीटर पैदल चलकर प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सैंज घाटी के रियाहड़ा और थुआरी गांव में तीन सप्ताह से ग्रामीण पेयजल समस्या को लेकर जूझ रहे हैं। विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रियाहड़ा और थुआरी गांव में 25 परिवार रहते हैं और उन्हें दो किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में बावड़ी से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को समस्या से अवगत करवाया लेकिन इस संबंध में कुछ नहीं हो पाया। ग्रामीण राजकुमार, शेर सिंह, तुलसी राम, दिले राम, एले राम, भाग सिंह, डोले राम, रमेश कुमार आदि का कहना है कि कई दिन से पानी नल में नहीं आया है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द पानी की समस्या का समाधान किया जाए। आईपीएच विभाग के जेई भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि मौके पर कर्मचारियों को भेजा जाएगा और पानी की समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें