फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपानीत केंद्र सरकार में मंहगाई-बेराजगारी चरम पर: भुवनेश्वर गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के फैसलों से जनता त्रस्त
विज्ञापन

मनाली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में बोले भुवनेश्वर गौड़
फैसला-26 को मनाली मेें केंद्र के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
मनाली/पतलीकूहल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। नोटबंदी के बाद बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। अरबों-खरबों रुपये लेकर लोग जनता का पैसा लेकर फरार हो रहे हैं। जिससे लोगों का बैंकों पर से भरोसा डगमगाने लगा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 मई को मनाली विधानसभा क्षेत्र में महंगाई एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मनाली में प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले मनाली कांग्रेस की मासिक बैठक स्थानीय शिव मंदिर सराय में हुई। जिसमें पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देश भर में गुस्सा पनपता जा रहा है। मनाली कांग्रेस प्रवक्ता चेत राम नेगी ने कहा कि मनाली में 26 मई को मनाली कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सभी फ्रंटल कमेटियों के पदाधिकारी बूथ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मनाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं। इस मौके पर देवेंद्र नेगी, विद्या नेगी, भगत राम, दिनेश सेन, अरूणा ठाकुर, राजीव ठाकुर, नेस राम, हीरा लाल भारद्वाज, आलमी देवी, पुष्पा ठाकुर, मेघ नाथ, टेक चंद, ऋषि किशोर, कमलकांत विक्की, सुनील कपूर और राजीव कारबा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें