फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 वाहनों की ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस के हाथ खड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ी से कोठी के बीच लग
विज्ञापन

रहा रोजाना 4 से 5 घंटे जाम
1200 वाहनों की ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस के हाथ खड़े
मनाली प्रशासन ने मढ़ी में तैनात किए अतिरिक्त पुलिस जवान
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/मनाली। केवल 1200 वाहनों ने प्रशासन की ट्रैफिक व्यवस्था के सभी दावों की हवा निकाल दी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर कुल्लू प्रशासन गुलाबा से रोहतांग की तरफ 1200 वाहनों को जाने की अनुमति दे रही है। हालांकि ढुलमुल ट्रैफिक व्यवस्था के कारण मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी से लेकर कोठी तक घंटों जाम के कारण आम लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
वर्तमान में गुलाबा से आगे रोहतांग दर्रा और लाहौल जाने पर पर्यटक वाहनों पर पाबंदी है। जाम के कारण घाटी से कुल्लू और चंडीगढ़ रेफर हो रहे मरीजों की जान पर बन आई है। पुलिस तैनाती के बावजूद चार से पांच घंटे तक जाम लग रहा है। स्थानीय टैक्सी चालक राकेश, दिनेश, राजू और जवाहर के अनुसार कोठी से लेकर मढ़ी तक लंबा जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री फुंचोग, मनीराम, भीम, हिशे, ठिल्ले, दोरजे और राम सिंह ने बताया कि जाम के कारण आम यात्रियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। जिप के पूर्व सदस्य रिगजिन हायरपा, अधिवक्ता सुदर्शन ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष शशि किरण ने कहा कि जाम से निगम की बसें भी अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से गंतव्य में पहुंच रही हैं लेकिन प्रशासन जाम से निपटने के लिए अभी तक कुछ ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए मढ़ी में पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। सैलानियों के वाहनों को भी गुलाबा बैरियर से दो चरणों में छोड़ने का प्रयास जारी है। ऑनलाइन परमिट लेने वाले वाहनों को ही गुलाबा बैरियर से आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। लाहौल के नाम पर सैलानी गुलाबा बैरियर पार न करे, इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। वहीं इस संबंध मेें उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन कुल्लू प्रशासन से बात करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें