फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खंड चुनाव का बिगुल बजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन

के खंड चुनाव का बिगुल बजा
आनी खंड के दो और निरमंड के चुनाव तीन अप्रैल को
कर्मचारियों को बांटने व भ्रमित करने का न करें प्रयास : आशु
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं प्रभारी आशु गोयल शनिवार को आनी तथा निरमंड खंड के चुनाव की घोषणा की। आनी खंड के चुनाव दो अप्रैल को तथा निरमंड के चुनाव तीन अप्रैल को होंगे। इन चुनाव के लिए राम सिंह वर्मा अध्यक्ष जिला कुल्लू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला की ओर से यशवंत ठाकुर प्रधान जिला आयुर्वेदिक कर्मचारी महासंघ तथा अश्वनी ठाकुर पूर्व राज्य अध्यक्ष पीवीए को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आशु गोयल ने कहा कि कुछ स्वयंभू नेता राज्य या जिला स्तर पर कर्मचारियों की मांगों को सिरे नहीं चढ़ा पाए हैं। अब जब प्रदेश में कर्मचारी हितैषी सरकार है तो कर्मचारियों को बांटने और भ्रमित करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। जिसे महासंघ कभी भी सफल नहीं होने देगा। आशु गोयल ने बताया कि 2007 से 2012 के कार्यकाल में धूमल सरकार द्वारा कर्मचारियों को असीमित लाभ दिए गए। अब भी जयराम सरकार ने शुरूआत में ही अपने कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए इन स्वयंभू नेताओं से सावधान रहें तथा महासंघ को मजबूत करें। खंडों में बिना किसी सूचना 8 से 10 लोगों द्वारा ही कार्यकारिणी बनाई जा रही है। राज्य में सुरेंद्र ठाकुर और एनआर ठाकुर द्वारा जारी अधिसूचना द्वारा ही चुनाव करवाए जा रहे हैं। शीघ्र ही जिला एवं अन्य खंडों के चुनावों की घोषणा कर दी जाएगी तथा महासंघ के संविधान स्वरूप ही जिला के चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें