फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश में स्कूल से नदारद रहने पर नपेंगे गैर शिक्षक

विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुल्लू। शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूलों से नदारद रहने वाले गैर शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शीतकालीन अवकाश के दौरान कई स्कूलों से गैर शिक्षक स्टाफ गैर हाजिर पाया गया है। इसका खुलासा शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग की दबिश में हुआ है। इस संबंध में विंग ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे निदेशालय भेजा जाएगा। मामला उजागर से होने से गैर शिक्षक वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

निरीक्षण विंग ने कुल्लू व मनाली के दस स्कूलों में निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में एक ही चपरासी ड्यूटी पर तैनात पाया गया। जबकि अन्य स्टाफ नदारद पाया गया। जबकि गैर शिक्षक स्टाफ को शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल में हाजिरी देनी होती है। इन दिनों कुल्लू जिला के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है, लेकिन चपरासी, क्लर्क, अधीक्षक, वोकेशनल टीचर, आईटी शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश नहीं मिलता है। वोकेशनल व आईटी अध्यापकों को कक्षाएं लेनी होती हैं। जब निरीक्षण विंग ने कुल्लू व मनाली के दस स्कूलों में दबिश दी तो यहां अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण विंग के अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए मामला उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले गैर शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इधर, शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में शुरू हुए अवकाश के बाद मनाली व कुल्लू उपमंडल के तहत आने वाले दस स्कूलों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल का गैर शिक्षक स्टाफ पूरा नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें