फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव, विधायक का टिकट कटा

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी आधिकारिक सूची जारी कर दी है। कुल्लू जिला में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर दांव खेला है। चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि आनी से वर्तमान विधायक खूब राम का टिकट कट गया है। दूसरी टिकट सूची में अब बंसी लाल की परस राम को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू जिला में कांग्रेस हाईकमान में एकमात्र पुराने चेहरे सुंदर सिंह ठाकुर पर ही विश्वास जताया है। उन्हें दूसरी बार कुल्लू सदर से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। 2012 विस चुनाव में कुल्लू सदर से ही वह कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बंजार से आदित्य विक्रम सिंह, आनी से परस राम और मनाली से हरि चंद शर्मा को टिकट दिया गया है। तीनों ही विधानसभा चुनावी समर में पहली बार उतरे हैं।
कुल्लू से टिकट के लिए सुंदर सिंह ठाकुर व अरूण शर्मा दौड़ में थे, लेकिन आखिरी समय में सुंदर सिंह ने बाजी मार ली। मनाली में भुवनेश्वर गौड़ व हरि चंद शर्मा टिकट के लड़ाई लड़ रहे थे। लंबे इंतजार के बाद हरि चंद शर्मा ने टिकट झटकने में कामयाबी हासिल की। हालांकि भुवनेश्वर गौड़ को टिकट न मिलने पर उनके समर्थक खासे नाराज हैं। आनी में पहले बंसी लाल को टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में फेरबदल करते हुए उनकी जगह परस राम को मौका दिया गया। जबकि आनी से विधायक खूब राम का नाम सूची में न होने से समर्थकों में निराशा है। टिकट की दौड़ में शामिल कई नेता सूची जारी होने के बाद सकते में हैं। मनाली से टिकट की आस रखे हुए धर्मवीर धामी अब निर्दलीय नामांकन भरने जा रहे हैं। कुल्लू व मनाली टिकट पर पेंच होने के कारण यहां उम्मीदवार देरी से घोषित किए गए हैं। जबकि बंजार व आनी के लिए टिकट पहले ही घोषित किया जा चुका था, लेकिन विरोध के चलते आनी से बंसी लाल का टिकट कट और यह परस राम को मिला। जबकि वर्तमान विधायक खूब राम का नाम दूसरी सूची में भी गायब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें