फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच टनल से वापस धुंधी लौटी रक्षा मंत्री

विज्ञापन
रोहतांग टनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रोहतांग टनल के भीतर करीब आधा सफर तय करने के बाद वापस साउथ पोर्टल लौट गई। हालांकि नोर्थ पोर्टल में सीतारमन के दौरे को लेकर बीआरओ ने पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन अचानक टनल के नार्थ पोर्टल का दौरा स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीआरओ के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने टनल के भीतर निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए बीआरओ की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर बीआरओ ने नार्थ पोर्टल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए स्थानीय कलाकारों की टीम लायुल सुर संगम को बुला रखा था। वहीं बीआरओ अधिकारियों कार्य प्रगति की रिपोर्ट को लेकर एक मंच तक सजाया गया था। मंत्री का दौरा स्थगित होने के कारण 15 बुजुर्गों को टनल के भीतर ले जाने का कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया। नॉर्थ पोर्टल में बीआरओ की टीम दोपहर देर तक मंत्री के आने का इंतजार करते रहे। लायुल सुर संगम के अध्यक्ष किशन हंस ने बताया कि नॉर्थ पोर्टल में मंत्री के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए बीआरओ ने उनकी टीम को निमंत्रण भेजा था, लेकिन दोपहर बाद बताया गया कि रक्षा मंत्री बीच टनल से वापस धुंधी लौट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें