फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू विस क्षेत्र में तीन चरणों में निकाली जाएगी पथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कुल्लू विधानसभा कांग्रेस की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। वहीं प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 13 जुलाई को मणिकर्ण घाटी का दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नीलिमा शर्मा को कुल्लू विधानसभा महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा फ्लाप रही है। लोगों ने भी इस यात्रा को नकार दिया और यह मात्र टैंपो यात्रा बनकर रह गई। केंद्र की भाजपा सरकार भी आए दिन कई तरह की घोषणाएं कर रही है लेकिन वो मात्र घोषणाएं ही साबित हो रही है। कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि जल्द ही कुल्लू विधानसभा कांग्रेस एक पथ यात्रा का आयोजन करेगी जो तीन चरणों में पूरी होगी। पहला चरण 18 जुलाई से 24 जुलाई कुल्लू के रामशिला से भुंतर तक पूरा किया जाएगा। दूसरा चरण 1 से 7 अगस्त क भुंतर से बरशैणी, जरी, जल्लूग्रां, बराधा, बडोगी, मणिकर्ण और तीसरा चरण 15 से 21 अगस्त तक लगवैली, पीज महाराजा, खराहल और पाहनाला तक पूरा किया जाएगा।
बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य सेस राम, ओम प्रकाश शर्मा, बीडीसी सदस्य राली देवी, मीना शिल्ही राजगिरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कोषनिधि आनंद, नगर परिषद सदस्य कुब्जा ठाकुर, उष्मज शर्मा, मनोनीत पार्षद राजेश सेठ, पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा, बंता राम ठाकुर, शिव दयाल, बनारसी दास, यशपाल, अनिल सूद, वीरेंद्र कंवर, सुभाष शर्मा, जगदीश चंद, सोभा राम, करूण बैराग महंत, हीरा लाल पुजारी, गिरीश ठाकुर, विजेंद्र पंडित, आरिफ खान, नवल किशोर, तुलसी राम, चंदे राम, आशा ठाकुर, चेतन ठाकुर, घनश्याम सांख्यान, गुलजारी लाल, वेद प्रकाश, सुखराम पूर्व प्रधान, पितांबरा बती, डुगलू राम, मौलू राम, सुरेश नेगी, दीपक महंत, विशाल महंत, देवी सिंह, पूर्ण चंद ठाकुर बरशैणी, संजय गुप्ता, अनिल वर्मा, रघुनाथ शर्मा, डाबे राम शर्मा, मुकेश महंत, उतम राम, वीर सिंह ठाकुर, श्याम लाल, लीलाधर ठाकुर, राधा देवी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें