फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोजगार के लिए 120 विद्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए के 10 विद्यार्थी आईटी कंपनियों में करेंगे इंटर्नशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वीरवार को हुए रोजगार मेले में 120 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। बीसीए के 10 विद्यार्थियों का आईटी सेक्टर की कंपनी में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। रोजगार मेले का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डाॅ. मनदीप शर्मा ने किया।
कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डाॅ. मनदीप शर्मा ने कहा कि मानव जीवन में साक्षात्कार का विशेष महत्व है। साक्षात्कार से डरना नहीं, बल्कि सीखना चाहिए। साक्षात्कार के बाद शुुरुआत में भले ही कम वेतन मिलता है, लेकिन बड़ा पैकेज इंतजार करता है। डाॅॅ. शर्मा ने कहा कि कम वेतन से शुरुआत करने वाले ही अनुभव के साथ बड़ा पैकेज पाते हैं। उन्होंने रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसलिंग एवं परामर्श सेल के प्रभारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में लगभग दो दर्जन प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ता एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने 120 युवाओं का साक्षात्कार लिया। बीसीए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत 10 विद्यार्थियों का आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ है। छह माह का इंटर्नशिप पूरा करने के बाद सभी को अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग, फाइनांस और रिटेल के क्षेत्र में छह पासआउट विद्यार्थियों को भी नौकरी का ऑफर मिला है। भारत बुकिंग हॉलीडे में 15 और ग्लासियल एडवेंचर में चार छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें