फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जनजातीय उत्सव में 12 अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू

Fri, 15 Aug 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव के दौरान एचआरटीसी ने अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं। बसें लोगों को उत्सव में लाने और ले जाने का काम करेंगी जिससे लोगों को जिला मुख्यालय केलांग में मनाए जा रहे उत्सव में पहुंचने में आसानी होगी। राज्य स्तरीय उत्सव को देखते हुए एचआरटीसी ने 12 अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया। ये बसें 14 से 16 अगस्त तक सेवाएं देंगी। बसें जिला मुख्यालय केलांग से कोकसर, नर्सरी, गांदला, तांदी पुल, उदयपुर, दारचा, जाहलमा, शांशा, लपशक, गोहरमा, मेह खांगसर, नैनगार आदि क्षेत्रों के लिए चलेंगी जिससे अलग-अलग घाटियों से लोग उत्सव में पहुंच सकें।
विज्ञापन

हालांकि सामान्य रूटों पर चलने वाली बस सेवाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी। निगम के अनुसार तीन बसें उत्सव संपन्न होने के बाद भी जारी रहेंगी। इनमें केलांग से कोकसर, केलांग से दारचा और केलांग से उदयपुर रूट शामिल हैं। निगम प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसों की समयसारिणी भी तय की गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के अड्डा प्रभारी प्रकाश ने कहा कि राज्य स्तरीय उत्सव को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। 12 अतिरिक्त बसें उत्सव के दौरान सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें