अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर में सोमवार को सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान जय बिहारी भारद्वाज ने की। कहा कि वर्तमान सरकार भी पूर्व सरकार की तरह उन्हें आश्वासन ही दे रही, जिससे पेशनरों में आक्रोश है।
जय बिहारी भारद्वाज ने बताया कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पेंशनरों को हर माह 1000 रुपयेे चिकित्सा भत्ता दिया जाए। इसके अलावा पेंशनरों को दो साल में एक बार एलटीसी की सुविधा, पेंशनर के विभिन्न कार्यालयों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि का प्रावधान, हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लूू से भुंतर के लिए वाया वामतट मुद्रिका सेवा प्रदान करने, कुल्लू से मनाली वाया वामतट शाम सात बजे बस चलाने की मांग की है। उन्होंने सभी अन्य संगठनों से भी आग्रह किया है कि एसोसिएशन से जुड़े। तभी समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर जिला प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव हिरा लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष बहादुर चंद, कुल्लू मंडल के महासचिव केजी शर्मा, उप प्रधान टेढ़ी सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष तिर्थ राम राणा, चुनी लाल शर्मा, भुंतर मंडल के प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा, डुगले राम ठाकुर, मनमोहन शर्मा, शेर सिंह ठाकुर, कुंदी देवी, मोहर सिंह, जगेश्वर ठाकुर, दुर्वासा नंद, कौशल्या देवी, नोखी देवी, नरोत्तम ठाकुर, खीमे राम, आरपी शर्मा, केआर ठाकुर, राम सिंह, भाग चंद, रामलाल, मधु गौड़, मिसरू देवी, दुर्गा दास, धर्म चंद, भाग चंद, राजेंद्र मिया उपस्थित रहे।