फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मार्च के दूसरे सप्ताह में लगभग 20 वर्षों के बाद मनाली में हिमपात हुआ है। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद मनाली के लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन सोमवार को मौसम ने रुख बदला। बर्फ के फाहों को देखकर मनाली माल रोड पर घूम रहे सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

मनाली में सोमवार को दिन को बारिश होने के बाद दोपहर बाद अचानक भारी बर्फबारी आरंभ होने से एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। मनाली सहित समूची घाटी में बर्फबारी से घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्कूल में बोर्ड की आठवीं, दसवीं और जमा दो की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में ठंड में बच्चों को परेशानी होगी। सैलानियों ने बर्फ के बीच सेल्फी भी ली। मनाली आए तेजेंद्र खन्ना और वीना खन्ना ने कहा कि होटल वाले कह रहे थे कि अब बर्फबारी देखने केे लिए सोलंगनाला या कोठी जाना पडे़गा। लेकिन यह हसरत मनाली में ही पूरी हो गई। इससे पर्यटन कारोबारी खुश हैं। मनाली के होटलियर विवेक कपूर, रिंकू ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर, श्याम शर्मा ने कहा कि मनाली में 1995 के बाद इस वर्ष मार्च माह के दूसरे सप्ताह में हिमपात हो रहा है। यह आने वाले पर्यटन सीजन के लिए यह शुभ संकेत है। मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक अब यहां बर्फ देखने के लिए पहुंचेंगे। गौर रहे कि मनाली के आसपास पर्यटन स्थलों में पहले ही बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। मनाली के आसपास के इलाकों में सोमवार को हुए ताजा हिमपात से इस बार पर्यटकों को लंबे समय तक बर्फ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें