फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व मिस्टर, सोनल सिंह को चुना मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्व मिस्टर, सोनल को मिस फेयरवेल का खिताब
विज्ञापन

अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल में विदाई समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल में सोमवार को विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा के विद्यार्थियों को विदाई दी। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अपना समय नष्ट न करें। अच्छे परिणाम के लिए खूब मेहनत करें। अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल प्रधानाचार्य तारा सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। स्कूल प्रबंधक एसके मल्होत्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले जमा एक कक्षा की आरुषी ने ..छम्मा छम्मा गाने शानदार डांस किया। सात्विक और साक्षी ने ..ताकी ओ ताकी गाने पर प्रस्तुति दी। विदाई समारोह में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पर्व मिस्टर फेयरवेल, सोनल सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया। रोहिनी टेलेंटिड, नियति और गुरु को कॉन्फिडेंट, शिविका को ओवरऑल पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें