फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से लक्ष्मी नारायण मंदिर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। बारिश से कुल्लू व मनाली उपमंडल में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बंजार उपमंडल के गांव फरियाड़ी में पत्थर गिरने से देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर तहस-नहस हो गया है। मंदिर को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। हारियानों में भी मायूसी है। बताया जा रहा है कि फरियाड़ी में देवता लक्ष्मी नारायण का यह मंदिर तीन साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था।
देवता लक्ष्मी नारायण के देवलु व भंडारी दिले राम, दीनानाथ, चांद किशोर, तुले राम, केहर सिंह, ओम प्रकाश, बलदेव, सतपाल, नील चंद, उत्तम राम, बेली राम ने कहा कि तीन साल पहले तीन गांवों के लोगों के सहयोग से मंदिर बनाया गया था। सोमवार को बारिश के बाद पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरे, जिससे मंदिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लकड़ी के इस मंदिर को बड़ी मुश्किल से हारियानों ने तैयार किया था। अब इसे फिर से तैयार करना पड़ेगा। देवता के कारदार गंगे राम ने कहा कि मंदिर क्षतिग्रस्त होने से देवआस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षतिग्रस्त हुए मंदिरों को दोबारा बनाने में ग्रामीणों का सहयोग करें। इसके लिए उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थर गिरने से दो मकानों को नुकसान
ग्राम पंचायत मंगलौर के गांव बिहाली में पत्थर गिरने से दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत मंगलौर प्रधान बीना भारती ने कहा कि सोमवार रात को भारी बारिश से ढाई से तीन बजे के बीच बिहाली गांव के देवी सिंह पुत्र सोहन सिंह, चित्र सिंह पुत्र बिशन सिंह के मकानों पर पत्थर गिरे। इससे एक मकान की दीवार गिर गई, जबकि लकड़ी से निर्मित मकान को भी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें