फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग के पास शनिवार दोपहर को तेज गति कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार एक इंजीनियर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे बाशिंग मोड़ के पास कुल्लू से रायसन स्थित कैच फैक्टरी की तरफ जा रहे बाइक सवार को मनाली की ओर से आई एक कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल की पहचान विनोद (34) निवासी हरियाणा के रूप में है। घायल रायसन में कैच फैक्टरी में बतौर इंजीनियर के पद कार्यरत है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस पंजाब नंबर की टैक्सी के चालक की तलाश कर रही है। इसको लेकर मंडी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था। लेकिन यहां भी इसका पता नहीं लग पाया है। ऐसे में अब पुलिस अपने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें