फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों में खूब दिखा उत्साह

विज्ञापन
voter shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। देवभूमि कुल्लू में बुजुर्गों के साथ युवा पीढ़ी अपने-अपने मत का प्रयोग कर 13वीं विधानसभा चुनने में भागीदार बनी। महिलाओं ने घर से बाहर निकल मताधिकार के कर्तव्य का निर्वहन किया। पहली बार मत देने वाले युवा काफी उत्साहित दिखे। जबकि महिलाओं ने सभी काम छोड़ व बुजुर्ग परिजनों संग मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन

ऊझी घाटी की तनुजा, शिवानी तथा आंचल ने पहली बार वीवीपैट युक्त ईवीएम मशीन का बटन दबाकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विकास व रोजगार बढ़ाने को वोट दिया है। उधर, मनाली विधान सभा क्षेत्र के सोयल पालिंग स्टेशन पर सोयल गांव की निवासी 103 वर्षीय तुलसी देवी ने इस पड़ाव पर मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपने पोते तोत राम के साथ लाठी के सहारे पैदल पोलिंग स्टेशन पहुंची। कराडसू पंचायत के पूर्व प्रधान खेख राम ने बताया कि तुलसी देवी की उम्र 103 वर्ष है। तुलसी देवी ने कहा कि वह हर बार मताधिकार का प्रयोग करती हैं।
उधर, मनाली विस क्षेत्र के सेउबाग पोलिंग स्टेशन में 100 वर्षीय तुले राम ने अपने रिश्तेदार प्रेम चंद के साथ वोट डालने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। थरमाण गांव के 97 वर्षीय छेरिंग राम ने भी आज वोट दिया। उन्होंने न्योली स्कूल के खराहल वार्ड पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कहा कि बुजुर्ग समाज की निधि है। जीवन के उनके अनुभव खासकर युवा पीढ़ी को राह दिखाने जैसे है। इसके अलावा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने खराहल में साक्षी शर्मा, शवानी, अक्षय, सरूचि में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, 108 वर्षीय लोतमी देवी ने करंजा बूथ में मतदान किया। जबकि इसी बूथ पर 100 साल की नाथी देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें