फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन प्ले, एकाडमिक हिल्स के मेधावी नवाजे

विज्ञापन
vandana - फोटो : vandana
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
राइज एंड शाइन बचपन प्ले स्कूल और एकेडमिक हिल्स स्कूल ने शनिवार को लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें। उस लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत भी करें। नशे से युवा वर्ग को दूर रहना चाहिए। नशा तन-मन-धन का नाश करता है। उन्होंने मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कारों से भी नवाजा।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में हुई वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद पहली और दूसरी कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने योगा, नर्सरी के बच्चों ने चलो लाहौल चलें, पहली के विद्यार्थियों ने फैशन शो पर अपनी खूब जलवे बिखेरे।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने गुजरात का नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम देखने आए हुए अभिभावकों की खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में काफी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें