फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी जून तक शहर में पड़े रहेंगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन


शहर में अभी जून तक रहेंगे गंदगी के ढेर
मनाली के रांगड़ी में कूड़ा संयंत्र बनने में लगेगा समय, जगह-जगह पड़ा है कूड़ा
सात माह से कुल्लू, भुंतर में खुले में बिखरा कूड़ा-कचरा
कूड़ा संयंत्र के लिए प्रशासन को नहीं मिल रही भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के लोगों को अभी जून माह तक गंदगी से जूझना पड़ेगा। शहर में जगह-जगह पर सात महीनों से कूड़े के ढेर लगे हैं। कुल्लू, भुंतर में डोर टू डोर कूड़ा न उठने से लोगों को परेशानियों का सामना कर रहा है। इसके बावजूद कूड़े की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। गर्मी में समस्या और भी बढ़ रही और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
बताया जा रहा है कि जिला कांगड़ा की आईमा पंचायत की तर्ज पर बनने वाले कूड़ा संयंत्र के जून तक तैयार होने की उम्मीद है। कुल्लू शहर में लगने वाले कूड़ा संयंत्र के लिए प्रशासन व नगर परिषद के लिए सबसे अधिक समस्या भूमि की आ रही है। प्रशासन ने जिन स्थानों का चयन किया था, वहां पर लोगों का कूड़ा संयंत्र को लेकर विरोध हो रहा है। पीज पंचायत सहित अन्य स्थानों पर इसके विरोध में लोग खुलकर आ गए हैं। पीज पंचायत के लोगों ने तो कूड़ा संयंत्र बनाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दे डाली है। मनाली के रांगड़ी में जून माह तक कूड़ा संयंत्र लगाने का दावा किया जा रहा है। मनाली में लगने वाले इस कूड़ा संयंत्र से बिजली तैयार की जाएगी। यहां करीब 35 टन कूड़े की आवश्यकता होगी। लंकाबेकर में गोसदन के पास डंप किए जा रहे कूड़े की समस्या को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त यूनुस से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जल्द ही कूड़े की समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया है। शहरवासी फतेह सिंह, तेज पाल, ललिता, नरेंद्र कुमार, रीना, अभिषेक, विरेंद्र सिंह, चंद्रकला, जयवंती ने कहा कि कूड़े के वार्डों में बनाए गए पिट अब भर गए हैं। अब पिटों के बाहर ही कूड़ा डंप किया जा रहा है। गर्मियों के दौरान शहर में जगह-जगह पर गंदगी के ढेरों से कई बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि समस्या को लेकर बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला है। उपायुक्त ने जून तक कूड़ा संयंत्र के तैयार होने की बात स्वीकारी है। उधर, इस संबंध में सहायक आयुक्त एसपी जस्वाल ने कहा कि कूड़ा संयंत्र को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 31 मार्च तक का दिया था समय
जिला प्रशासन कुल्लू और नगर परिषद कुल्लू ने कूड़े की समस्या को लेकर पहले शहर के लोगों को 31 मार्च तक स्थिति सामान्य होने का दावा किया था। लेकिन विभाग की लेटलतीफी के चलते शहर में हालत जस के तस बने हैं। आने वाले गर्मी दिनों में समस्या और भी विकराल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें