फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों का भौगोलिक सर्वे करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला देवी-देवता कारदार संघ का जनरल हाउस बुधवार को देवसदन कुल्लू में हुआ, जिसकी अध्यक्षता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने की। इस दौरान जिला भर के करीब 200 कारदारों ने हिस्सा लिया। बैठक में देव संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं उत्थान संबंधी जानकारी जुटाने के लिए संस्कृति मंत्रालय की पांच सदस्यों की विशेष टीम संघ के सदस्यों से मिली।
विज्ञापन

टीम ने कहा कि देव संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए संग्रहालय के लिए पांच करोड़, लेखन प्रलेखन पर दो करोड़, जबकि अन्य स्कीम की डीपीआर बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष जयचंद ठाकुर और महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय की निधि शाखा की पांच सदस्यीय टीम कुल्लू के धार्मिक स्थलों में जाकर भौगोलिक सर्वे करेगी। इसी कड़ी में सेउबाग, डुगीलग, खोखण, भेखली आदि मंदिरों का टीम दौरा करेगी। यहां से जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी। इस दौरान कारदार संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, निरमंड कोषाध्यक्ष कारदार सूर्यवंशी, खुड्डीजल देवता कारदार शेर सिंह, सचिव उर्विधर, नरोत्तम नेगी, हेमराज शर्मा, प्रेम चंद, रोशन ठाकुर, जोगिंद्र आचार्य, देवता माहुंटी नाग कारदार लाल चंद, कटराईं खंड प्रधान तारा चंद, कुल्लू खंड प्रधान राजकुमार महंत, मणिकर्ण खंड प्रधान हीरा लाल ठाकुर, गड़सा खंड प्रधान सर्वदयाल, सैंज खंड प्रधान लोतम राम, बंजार खंड प्रधान संगत राम, निरमंड खंड प्रधान लीलाचंद, बोध राज, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें