फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर सेउबाग पहुंची माता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। तीन दिवसीय सेउबाग जबाड़ी मेले में माता दशमी वारदा और ब्रिंडू देवता ढोल-नगाड़ों की थाप और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच देवलुओं के साथ ठाकर महाराज के मंदिर स्थित सेउबाग में पहुंचे। मंदिर में पहुंचने पर हारियानों और ठाकर महाराज के कारकूनों ने फूल मालाओं और धूप से भव्य स्वागत किया।
देवता के कारदार दोतराम ठाकुर ने कहा कि माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू मेले में देव परंपराओं का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बुधवार रात को माता का जगराता चलेगा। माता वीरवार को देव परिक्रमा करेंगी। मेला मैदान में देवलुओं के साथ देवनृत्य भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    देव परंपरा निभाने का क्रम शुक्रवार तक जारी रहेगा। मेले में बुधवार को ग्रामीण खेलकूद का आगाज हुआ। इस मौके पंचायत काईस प्रधान यूम देवी नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवा संगठन के झंडे को लहरा कर खेलकूद का शुभारंभ किया। संगठन के प्रधान रोहित वत्स और मेला कमेटी के प्रधान चेतराम नेगी, युवा संगठन सेउबाग के महासचिव वेद भंडारी ने कहा कि खेलकूद में वॉलीबाल, कबड्डी, पहाड़ी रेस तथा महिला चेयर रेस का आयोजन हो रहा है। 15 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संध्याकाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों और स्थानीय महिला मंडलों की ओर से बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कराड़सू पंचायत के उप प्रधान नंदलाल, पूर्व उप प्रधान मोहर सिंह, लाल चंद, वार्ड सदस्य सिया राम और तेंजिन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें