फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में खुलेगा लोनिवि मंडल, नया ऑडिटोरियम बनेगा

विज्ञापन
सीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। विंटर कार्निवाल मनाली के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटी के लोगों को करोड़ों की सौगात दी है। उन्होंने मनाली में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने, माध्यमिक पाठशाला बस्तोरी को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने का एलान किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलचान के भवन के लिए 85 लाख रुपये तथा प्राथमिक पाठशाला पलचान के लिए 20 लाख रुपये के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर में विज्ञान खंड, मनाली में नए ऑडिटोरियम का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने कार्निवाल में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला मंडल को 8000 रुपये की घोषणा की। इससे पहले उन्हें 6000 रुपये दिए जाते थे। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों को ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये का एलान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य वन विभाग के कैलेंडर का भी विमोचन किया। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रमोहन ने विंटर कार्निवल के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। वन और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हाल ही में अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है और यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के नेतृत्व में लोगों के कल्याण तथा राज्य के विकास के लिए अद्भुत पहल की गई है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवल क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने समारोह में सक्रिय भागीदारी के लिए क्षेत्र के महिला मंडलों का आभार जताया। कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने मुख्यमंत्री तथा अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने उत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाले गतिविधियों का भी विवरण दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन, कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये घोषणाएं कीं
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलचान के भवन के लिए 85 लाख
प्राथमिक पाठशाला पलचान के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर में विज्ञान खंड बनेगा
कार्निवाल में भाग लेने वाले ही महिला मंडल को 8000 रुपये मिलेंगे
सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजकों को ऐच्छिक निधि से दिए एक लाख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें