फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम रहेगा खराब, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से ही घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने तीन दिनों तक अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यटकों व आम लोगों को जिला के अति संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। खासकर रोहतांग, जलोड़ी दर्रा से आवाजाही नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला के दुर्गम व खतरनाक रूटों पर भी निगम की बसों को मौसम को भांपकर ही चलाया जाएगा। मौसम विभाग ने जिले में 31 दिसंबर 2018 से लेकर दो जनवरी 2019 तक बारिश और ऊपरी क्षत्रों में हिमपात होने की संभावना जताई है। रविवार को कुल्लू घाटी में कड़ाके की ठंड जारी रही और सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। उधर, बाह्य सराज को जोड़ने वाले जलोड़ी दर्रा में वाहनों की आवाजाही सामान्य चल रही है। मौसम विभाग ने नववर्ष के मौके पर बर्फबारी का अनुमान लगाया है। एचआरटीसी कुल्लू ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अपने सभी चालकों-परिचालकों से बसों व सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील रूटों पर बसों को न लेने जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त कुल्लू ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को रात-दिन सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी केे बाद दो जनवरी तक अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल्लू जिले के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें