फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिलाएं पुरुषों से कम नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार। उत्तरप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक ने राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए । कोई भी गंभीर समस्या आने पर हेल्प लाइन नंबर पर पुलिस को सूचना देनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वार-रामपुर मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में पुलिस द्वारा महिला सशक्तीकरण संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह ने मौजूद छात्राओं को साहसी और पराक्रमी बनने की शिक्षा देते हुए कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के लिए महिला विंग के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन, डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्य साधना विश्नोई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, हल्का दरोगा, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें