स्वार। आठ दिन से चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में समाप्ति से पूर्व छात्रों, स्वयं सेवकों ने पथ संचालन किया। बाद में हुई लिखित परीक्षा में विजयी स्वयं सेवकों को पुरस्कार वितरण किया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव छपर्रा स्थित डा. दीप चंद्र मौर्य सरस्वती शिशु मंदिर में आठ दिन से चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। आठ दिन से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों और स्वयं सेवकों ने लाठी चलाना, योग, खेल कूद तथा देश भक्ति से ओत प्रोत बौद्धिक सीखे। गुरुवार को कार्यक्रम के समापन से पूर्व गांव छपर्रा में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला।
इस पर लोगों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की गई। पथ संचलन के बाद स्वयं सेवकों की देशभक्ति संबंधित लिखित परीक्षा हुई। जिसमें विजयी स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरण किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर विभाग प्रचारक मुरादाबाद नगेंद्र कुमार ने कहा कि आज देश को स्वयं सेवकों की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से प्रेरणा लेकर देश हित मे कार्य करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने जो इस प्रशिक्षण कार्यक्रम और इस वर्ग से सीखा है। उसे अपने जीवन में उतारें और नित्य शाखा लगाएं। इस दौरान खंड कार्यवाहक गोपीचंद सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।