फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने सेक्टरों पर फोकस करें अधिकारी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने सेक्टरों पर फोकस करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

जिलाधीश ने की दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिलाधीश एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष यूनुस ने वीरवार शाम को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, उत्सव के आयोजन के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक करतैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए प्रदेश सरकार,आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से हरसंभव कदम उठाए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने सेक्टरों पर फोकस करें और किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत सूचित करें। जिलाधीश ने कहा कि उत्सव के दौरान यातायात, सफाई, बिजली-पानी और देवी-देवताओं के साथ आने वाले लोगों को दी जाने आवश्यक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने स्तर पर त्वरित कदम उठाएं। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कुल्लू शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग स्थल और नो पार्किंग जोन पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं। अगर कोई भी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़ा हुआ पाया गया तो उसे तुरंत क्रेन की मदद से उठा लिया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। रथ मैदान, प्रदर्शनी मैदान, कला केंद्र और दोनों मेला मैदानों में भारी भीड़ के मद्देनजर सभी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। दशहरा उत्सव के दौरान प्रतिदिन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी और आयोजन से जुड़े अन्य अधिकारी बैठक करके सभी प्रबंधों की निरंतर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें