फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए कुल्लू-मनाली सड़क अस्थायी तौर पर बहाल

विज्ञापन
कुल्लू-मनाली सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। दाएं व वामतट दोनों तरफ से कुल्लू-मनाली सड़क अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से रात के समय आवाजाही न करने व नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। पर्यटक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। वर्तमान में भुंतर बैली ब्रिज अभी और पांच दिन के लिए बंद रहेगा।
बादल फटने, भारी बारिश ने गत दिनों मनाली से लेकर कुल्लू तक जगह-जगह कहर बरपाया है। कई जगहों में सड़क पूरी तरह से बह गई थी। इसे अस्थायी तौर पर तैयार किया गया है। छोटे वाहनों के बाद बड़े वाहनों के लिए ट्रायल किया जाएगा। कुछ जगहों में कीचड़ होने पर यहां मटीरियल फेंका जा रहा है, ताकि वाहन न फंसे। इसके अलावा प्रशासन का ध्यान अब ग्रामीण इलाकों की तरफ भी है। प्रशासन के अधिकारी घर द्वार पहुंचकर राहत देंगे। हर प्रभावित को सहायता प्रदान की जाएगी। मेडिकल इमरजेंसी को रेडक्रॉस से राहत मुहैया करवाई जाएगी। मनाली के ब्यास ब्रिज में बही सड़क का बहाली कार्य सोमवार से शुरू किया जाएगा। ग्रामीण पेयजल स्कीमें जल्द बहाल होंगी। पतलीकूहल-नग्गर मार्ग भी रविवार चार बजे बहाल हो गया है। उधर, डीसी यूनुस ने बताया कि प्रशासन अब बहाली मोड़ पर है। कुल्लू-मनाली मार्ग दोनों ओर से छोटे वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर बहाल हो गया है।
विज्ञापन


ब्यास के किनारों पर बढ़ेगी सड़क की ऊंचाई
ब्यास के किनारे पर बने एनएच के कटाव व सड़क पर पानी न आने को रोकने के लिए अब मार्ग की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन एनएच अथॉरिटी से अनुशंसा करेगा। डोभी, रायसन, छुरूडू में इस तरह की स्थिति है। इन पर अब काम किया जाएगा।

डैमेज रूट पर तैनात रहेगी पुलिस
वर्तमान में डैमेज हुए रूट पर पुलिस, होमगार्ड, एनएच की लेबर व मशीनरी तैनात रहेगी। पुलिस व होमगार्ड जवान यातायात को नियंत्रित करेंगे, जिससे कोई अनहोनी न हो। लेबर व मशीनरी कुछ भी होने पर त्वरित कार्रवाई करेगी। क्लाथ, डोभी ब्रिज, पतलीकूहल ब्रिज, छुरडू में ये टीमें तैनात रहेगी। दवाड़ा में ब्यास के सड़क पर आने को लेकर भी कुल्लू प्रशासन मंडी प्रशासन के संपर्क में है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें करेंगी निगरानी
ब्यास में बाढ़ के बाद दूषित पानी व बैक्टीरियल इंफेकशन की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित कर दी गई हैं। ये निगरानी और त्वरित कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें