फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन वृद्धि मामला न सुलझाने पर करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राजकीय-अर्ध राजकीय चालक, परिचालक महासंघ की जिला इकाई की त्रैमासिक बैठक बुधवार को खोरीरोपा स्थित लोक निर्माण विभाग के फील्ड हॉस्टल में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तुले राम ने की। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

महासंघ के चेयरमैन पवन ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में चालकों की वेतन वृद्धि से संबंधित मामले को अतिशीघ्र हल नहीं किया गया तो विभाग के वृत्त और मंडल कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। महासंघ के जिला महासचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि बैठक में लोक निर्माण विभाग के चालकों की वेतनवृद्धि और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कार्यकारिणी ने आठ सितंबर को ढालपुर मैदान में महासंघ की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय भी लिया। इस प्रतियोगिता में जिला के सभी खंडों के चालक-परिचालक भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, रस्साकशी और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। महासंघ की ओर से आयोजित की जाने वाली विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई। इस दौरान महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष हरदयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद, बंजार खंड के डाले राम, गिरधारी लाल, ऐलेराम और धनीराम, भुंतर से बालक राम, वेद राम, मस्त राम, शिव लाल और दुनी चंद, मनाली से इंद्र नेगी, ख्याल चंद, विकास कुमार, मनीष, तुले राम, कामनाथ, कुल्लू खंड से मस्त राम, प्रीतम, हेमप्रभ, चेतराम, अमर सिंह, मोहन लाल, मुंशी राम और अन्य चालक-परिचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें