स्वार (रामपुर)। प्रतिबंध के बाद भी नगर में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए अधिशासी अधिकारी ने पुलिस बल को साथ लेकर नगर की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों व एक फड़ विक्रेता से लगभग साढ़े पांच किलो पॉलिथीन बरामद कर 19 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला । कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा ।
प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया जा चुका है ।पालिका द्वारा लगातार की जा रही छापामार कार्रवाई के बाद भी दुकानदार गुप चुप तरीके से पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नही आ रहे है ।मंगलवार को अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने पालिका कर्मियों व पुलिस बल को साथ लेकर पॉलिथीन की धरपकड़ को लेकर छापा मार कार्रवाई की ।इस दौरान नगर के मुख्य बाजार स्थित प्रदीप गुप्ता के किराना स्टोर से 200 ग्राम ,छोटे के फड़ से 500 ग्राम,दिनेश कुमार की दुकान से 5 किलो पॉलिथीन बरामद की गई ।जिनपर क्रमश: 2 हजार, 5 सौ,17 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया । छापामार कार्रवाई की भनक जैसे ही अन्य दुकानदारों व फड़ विक्रेताओं को लगी तो हड़कंप मच गया ।दुकानों से दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन गायब कर दी गई । इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी ।इस दौरान अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि पॉलिथीन की धरपकड़ को लगातार अभियान जारी रहेगा।अभियान में पालिका लिपिक मेहताब खां, शफीक अंसारी, मोहम्मद शारिक, शफिया अंसारी,शकील अहमद सहित पुलिस बल मौजूद। रहे ।